निदा फाजली की कविता: शांति की आकांक्षा
निदा फाजली की यह कविता प्राकृतिक शुद्धिकरण और क्षत-विक्षत विश्व की मरम्मत का कोमल आह्वान है। इसमें साहित्यिक संवेदना के माध्यम से शांति की त्रासदीपूर्ण आकांक्षा को दर्शाया गया है।
POEMS/कविता
निदा फाजली
1/29/20261 मिनट पढ़ें


जितनी बुरी कही जाती है
उतनी बुरी नहीं है दुनिया
बच्चों के स्कूल में शायद
तुमसे मिली नहीं है दुनिया
चार घरों के एक मुहल्ले
के बाहर भी है आबादी
जैसी तुम्हें दिखाई दी है
सबकी वही नहीं है दुनिया
घर में ही मत इसे सजाओ,
इधर-उधर भी ले के जाओ
यूँ लगता है जैसे तुमसे
अब तक खुली नहीं है दुनिया
भाग रही है गेंद के पीछे
जाग रही है चाँद के नीचे
शोर भरे काले नारों से
अब तक डरी नहीं है दुनिया
ईमेल
contact@storykars.com
© 2026. All rights reserved.
